Posts

Showing posts from January, 2022

श्री एस. सोमनाथ, इसरो के नए अध्यक्ष नियुक्त।

Image
प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक श्री श्रीधर पनिकर सोमनाथ को भारत सरकार द्वारा अंतरिक्ष विभाग  के नवीन सचिव तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 10वें अध्यक्ष के रूप में श्री एस. सोमनाथ, डॉ. के. सिवन का स्थान 14 जनवरी, 2022 से कार्यभार संभाला। उनका कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए होगा तथा नियमानुसार कार्यकाल में वृद्धि भी की  जा सकती है। (श्री एस. सोमनाथ ने इसरो के 10वें अध्यक्ष के रूप में 14 जनवरी, 2022 से कार्यभार संभाला।) श्री सोमनाथ ने टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कोल्लम से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और भारतीय विज्ञान संस्थान से गतिशीलता और नियंत्रण में विशेषज्ञता के साथ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में परास्नातक किया। वर्ष 1985 से निरंतर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े हुए श्री एस. सोमनाथ, इसरो के नवीन अध्यक्ष के पदभार संभालने से पहले जनवरी, 2018 से विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम (केरल) के निदेशक के पद पर आसीन थे। उससे पहले, वह तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी), वालियामाला, तिरुवनंतपुरम के निदेशक तथा विक्रम स